फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demanded dowry a day before marriage, refused marriage procession, case registered

Lakhimpur Kheri News: शादी के एक दिन पहले मांगा दहेज, बरात से किया इन्कार, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jun 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demanded dowry a day before marriage, refused marriage procession, case registered
फरधान। थाना क्षेत्र एक गांव में लड़की की शादी की तय तारीख के एक दिन पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए बरात लाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कलीजपुर में चार माह पहले तय की थी। गोद भराई लेकर छेदन तक की रस्म पूरी हो चुकी थी। तीन जून 2024 को विवाह होना तय हुआ था। इस बीच लड़के पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की भरपाई न होने पर वर पक्ष ने दो जून को बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर लड़की पक्ष में सन्नाटा छा गया। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। सोमवार को बरात न आने से लड़की पक्ष वालों को गहरा सदमा लगा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया शिकायत मिली है। पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed