{"_id":"6841e4d1f45b7955130e3484","slug":"demand-to-run-ramnagar-aishbagh-summer-special-train-again-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-147474-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रामनगर-ऐशबाग समर स्पेशल ट्रेन फिर चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रामनगर-ऐशबाग समर स्पेशल ट्रेन फिर चलाने की मांग
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनफाइल फोटोस्रोत-संवाद
मैलानी। रेलवे की ओर से पिछले साल चलाई गई रामनगर-ऐशबाग-रामनगर द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन इस बार नहीं चलाई गई है। इस ट्रेन को दोबारा चलाने की मांग फिर से उठी है। इस बाबत रेलवे को ट्वीट भी किया गया है, जबकि इस मार्ग की पिछले साल की दो अन्य ट्रेनों का संचालन इस बार भी किया गया है।
रेलवे ने पिछले साल ग्रीष्मकाल में ट्रेन नंबर 05043 रामनगर-लखनऊ जंक्शन और ट्रेन नंबर 05044 लखनऊ जंक्शन-रामनगर का संचालन 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार 20 फेरों के लिए किया था। बाद में इसका संचालन लखनऊ जंक्शन के बजाए ऐशबाग तक कर दिया गया था।
इस साल ग्रीष्मकाल में इस ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है, जबकि पिछले साल ग्रीष्मकाल में संचालित लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं और लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं का संचालन इस बार भी शुरू हो चुका है। रामनगर-ऐशबाग-रामनगर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन फिर से किए जाने की मांग फिर उठी है।
विज्ञापन
मोहिबुल्लापुर लखनऊ निवासी रेल फैन राहुल पांडेय ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद, एनई रेलवे मुख्यालय गोरखपुर, डीआरएम लखनऊ जंक्शन और डीआरएम इज्जतनगर को एक्स पर ट्वीट भी किया है।
-- -यात्री बोले- उत्तराखंड से जुड़ाव के लिए रामनगर-ऐशबाग समर स्पेशल ट्रेन का संचालन जरूरी-- -
रामनगर-ऐशबाग-रामनगर समर स्पेशल ट्रेन से क्षेत्र में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को किच्छा, पंतनगर तक आवागमन की विशेष सुविधा थी। ग्रीष्मकाल में ही नहीं, बल्कि जिला ही नहीं सीतापुर, लखनऊ तक के लोगों के लिए उत्तराखंड से जुड़ाव करने के लिए इस ट्रेन को नियमित चलाना चाहिए। - प्रताप सिंह रावत, बीमा एजेंट मूल निवासी उत्तराखंड, हाल निवासी मैलानी
रामनगर-ऐशबाग-रामनगर समर स्पेशल बहुत बढ़िया ट्रेन थी, लेकिन रेलवे ने कुछ समय तक चलाकर इसे बंद कर दिया। इस ग्रीष्मकाल में अब तक इसे नहीं चलाया गया है। रेलवे जल्द से जल्द इस ट्रेन को नियमित चलाए, ताकि मैलानी गोला, लखीमपुर के यात्रियों को लखनऊ के लिए दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही रामनगर उत्तराखंड जाने में आसानी हो। - अंकुर दीक्षित, रेलफैन, गोला
रामनगर-ऐशबाग-रामनगर ट्रेन से मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर लखनऊ तक के लोगों का उत्तराखंड से जुड़ाव हो गया था। रेलवे इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करे, तो ज्यादा बेहतर होगा। लखनऊ से सीतापुर-मैलानी के रास्ते बरेली तक इंटरसिटी एक्सप्रेस नियमित रूप से चले। - राहुल पांडेय, रेलफैन, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ
मीटरगेज के समय चलने वाली नैनीताल एक्सप्रेस का संचालन पुन: बहाल करना चाहिए, ताकि मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर के लोग पर्यटन के लिहाज से नैनीताल आसानी से कम किराये में सुरक्षित पहुंच सकें। - राजेश शर्मा, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल, मैलानी
रेलवे को रामनगर-ऐशबाग-रामनगर एक्सप्रेस स्थाई रूप संचालित करना चाहिए, ताकि लखनऊ और बरेली से जिले के लोग जुड़ सकें। इससे क्षेत्रवासी बरेली और लखनऊ पहुंचकर वहां से देश के हर शहरों तक पहुंचने के लिए आसानी से ट्रेन पकड़ सकेंगे। - शहनवाज अली, रेलफैन, सीतापुर