फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to open the barrage gates, farmers blocked the road

Lakhimpur Kheri News: बैराज के गेट खोलने की मांग, किसानों ने जाम की सड़क

Fri, 09 Aug 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demand to open the barrage gates, farmers blocked the road
शारदा बैराज के गेट खोलने की मांग को लेकर शारदा नगर में चक्का जाम करते ग्रामीण और किसान नेता। सं
महेवागंज/ फूलबेहड़। शारदा बैराज के गेट खोलने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहा धरना बृहस्पतिवार को आंदोलन में बदल गया। किसान नेताओं की अगुवाई में ग्रामीणों ने लखीमपुर-निघासन मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर तीन घंटे जाम लगा रहा। सूचना पर एसडीएम निघासन, सदर, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों-ग्रामीणों को सड़क से हटाने की कोशिश की। इस दौरान किसान नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गेट खुलने के बाद आंदोलन समाप्त करने की बात कही। प्रशासन ने सिंचाई अभियंता के सामने वार्ता कराई। गांव से बाढ़ का पानी उतरने तक 10 गेट खोले जाने और वर्षा ऋतु तक पांच गेट खुले रहने की सहमति पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ चक्का जाम शाम चार बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


राहगीरोंं को झेलनी पड़ीं दिक्कतें
धरना-प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर-निघासन मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सड़क से हटने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। कम्युनिस्ट पार्टी व किसान नेता शारदा नगर में अनशन कर रहे थे। भाकपा नेता कृष्णा अधिकारी और किसान नेता जसपाल सिंह ने कहा कि बैराज के गेट बंद होने से फूलबेहड़ से लेकर पलिया तक बाढ़ से त्राहि-त्राहि मची है। 45 ग्राम सभाओं में बाढ़ का पानी भरा है। रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंच रहा है। आंदोलनकारियों ने सभी गेट खोले जाने की मांग की। आंदोलन और धरने में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह, जसपाल सिंह, भाकपा माले की कृष्णाअधिकारी, किसान महा सभा के रंजीत सिंह और रामदरस के अलावा सपा के लोग भी आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------
पांच गेट पहले से खुले थे। वर्षा ऋतु तक पांच गेट और खोले जाने की मांग माने जाने पर धरना समाप्त हो गया है।
राजीव निगम, एसडीएम निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed