{"_id":"65b811db85b2956591059e44","slug":"demand-not-to-build-on-shia-waqf-board-property-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113656-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिया वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर निर्माण न कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिया वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर निर्माण न कराने की मांग
विज्ञापन
खीरी टाउन। हाल ही में हुई नगर पंचायत बोर्ड बैठक में शिया वक्फ बोर्ड की जमीन पर इंटरलाकिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। हालांकि बाद में विवादित जगह होने की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत ने काम कराने से इन्कार कर दिया। शिया समुदाय व वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
खीरी नगर पंचायत के मोहल्ला मुगली टोला में शिया इमामबाड़ा है। यह वक्फ की संपत्ति है। इस पर नगर पंचायत प्रशासन ने शिया वक्फ बोर्ड और स्थानीय शिया समुदाय की अनुमति के बिना ही इंटरलॉकिंग के लिए ई-टेंडर कर दिया। शिया समुदाय के लोगों ने नाराजगी का इजहार करते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को पत्र दिया है।
शिया समुदाय के रईस मिर्जा, असलम हुसैन, बाबर, इम्तियाज हुसैन, अलीम हुसैन आदि ने बताया कि इमामबाड़ा शिया वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। यहां शिया समुदाय के धार्मिक आयोजन होते हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में इस जगह पर इंटरलाकिंग कराने का प्रस्ताव पास किया गया था, हालांकि जानकारी होने के बाद निर्माण न कराने का निर्माण लिया गया है।