फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   demand

मनोज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग

Fri, 26 Dec 2014 06:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
demand
इंजीनियर मनोज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (अभावैएप) के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय धरना दिया। परिषद ने अपनी मांगों के संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। साथ ही शहर में मनोज गुप्ता के नाम से एक पार्क का नामकरण किए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

इंजीनियर मनोज गुप्ता की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्भया संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि मनोज गुप्ता की 25 दिसंबर 2008 को औरैया में उनकी तैनाती के दौरान महज इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार में साथ देने से मना कर दिया था। परिषद ने मांग की इंजीनियर मनोज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनकी प्रतिमा नगर के किसी चौराहे पर लगाई जाए।
विज्ञापन

परिषद ने दूसरा ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को दिया, इसमें मांग की गई है कि  मनोज गुप्ता के नाम से शहर के किसी पार्क का नामकरण किया जाए और उनकी प्रतिमा लगाई जाए ताकि उनकी स्मृति अनंतकाल तक बनी रहे और युवाओं को उनसे प्रेरणा मिले। धरने पर बैठने और ज्ञापन देने वाले लोगों में दिलीप जायसवाल के अलावा बैजनाथ जायसवाल, महेश पुरी, बबिता घोष, राजीव कुमार सर्राफ सुशील गुप्ता, उमा पितरिया, अंबुज गुप्ता, राम गोपाल अवस्थी, मीरा गुप्ता, नीति गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशा रस्तोगी, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed