फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for payment of outstanding sugarcane again caught hold

बकाया गन्ना भुगतान की मांग ने फिर पकड़ा जोर

Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding sugarcane again caught hold
गोला चीनी मिल की आपूर्ति गेट पर धरने पर बैठे अमनदीप सिंह संधू - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के अमनदीप सिंह संधू ने चीनी मिल के आपूर्ति गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने अपने साथियों के साथ बजाज चीनी मिल के आपूर्ति गेट पर गन्ना बकाया मूल्य भुगतान मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने कोविड-19 महामारी के प्रोटोकॉल एवं चुनाव अधिसूचना का हवाला देते हुए किसान नेताओं को धरना प्रदर्शन न करने को कहा। लेकिन उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी। अमनदीप सिंह संधू ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल और चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए धरने पर बारी-बारी पांच लोग ही बैठ रहे हैं। किसान नेता अमनदीप सिंह संधू ने पुलिस पर किसान के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस ने धक्का-मुक्की करते हुए एक किसान को लाठी जड़ दी है। इससे वह चोटिल हो गया है। संपूर्ण बकाया भुगतान होने तक धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, गुलाब खान, संतोष कुमार, ध्रुव कुमार, हरप्रीत सिंह, वीर बहादुर, आजाद खान, सोनू आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल और चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। किसी के साथ किसी प्रकार की कोई अभद्रता या धक्का-मुक्की नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed