फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for long distance trains and facilities from Railways

Lakhimpur Kheri News: रेलवे से लंबी दूरी ट्रेनें और सुविधाओं की मांग

Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for long distance trains and facilities from Railways
मैलानी में नगर पंचायत अध्यक्ष का ज्ञापन पढ़ते जीएम-संवाद
मैलानी। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने शनिवार देर शाम निरीक्षण को आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को लंबी दूरी की ट्रेनें चलवाने समेत अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने जीएम उदय बोरवणकर का स्वागत कर उन्हें बुके और मोमेंटो प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लखनऊ से मैलानी होते हुए दिल्ली, मुंबई, आगरा फोर्ट, खाटू श्याम, अजमेर शरीफ, मेहंदीपुर बालाजी धाम (राजस्थान), और अमृतसर तक लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की मांग की गई। साथ ही रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर वर्कशॉप बनाने, मैलानी-नानपारा मीटरगेज को बड़ी लाइन में बदलने, और दैनिक यात्रियों व छात्रों के लिए सुबह सात-आठ बजे मैलानी से लखीमपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाने की भी मांग शामिल थी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नगर पंचायत की ओर से रेलवे कैंपस में तीस मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने, यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और सुलभ शौचालय निर्माण की अनुमति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम उदय बोरवणकर ने ज्ञापन पढ़कर कार्रवाई का आश्वासन अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी को दिया। ज्ञापन देने के दौरान सुभाष गोयल, सोमदत्त प्रजापति और सतीश गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed