{"_id":"67c34923f8d76e858407d3b1","slug":"demand-for-allotment-of-ceiling-land-to-landless-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-140399-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भूमिहीनों को सीलिंग की भूमि का आवंटन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भूमिहीनों को सीलिंग की भूमि का आवंटन करने की मांग
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत सूरत नगर टांडा के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर सीलिंग की भूमि का पट्टाकर भूमिहीनों को आवंटित करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत सूरतनगर टांडा निवासी विनोद, दूधनाथ, असलम, कमला शंकर, प्रहलाद, रामजीवन, रामनिवास, मैकूलाल, चुना, हीरालाल, रामकुमार, इतवारी, दिनेश, संतोष कुमार, सियाराम और सीताराम ने बताया कि ग्राम पंचायत सूरत नगर में करीब 50 एकड़ से अधिक भूमि सीलिंग में निष्कासित की गई है। इस पर ग्रामीण पट्टा आवंटन की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया इस भूमि पर गांव निवासी कुछ दबंग काबिज हैं। भूमि से हर वर्ष लाखों रुपए की फसल का उत्पादन किया जाता है। सूरत नगर गांव मुहाना नदी की बाढ़ में कट जाने के चलते तमाम लोग भूमिहीन हो गए हैं। ग्रामीणों ने सीलिंग भूमि का आवंटन करने की मांग की है।
निघासन एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि संज्ञान में आया है। जल्द ही सीलिंग की भूमि की पैमाइश के बाद भूमिहीनों को पट्टा आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद