फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deepmahayagya was organised in the Nari Utkarsh ceremony, hundreds offered sacrifices

Lakhimpur Kheri News: नारी उत्कर्ष समारोह में दीपमहायज्ञ का आयोजन, सैकड़ों ने दीं आहुतियां

Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deepmahayagya was organised in the Nari Utkarsh ceremony, hundreds offered sacrifices
गायत्री परिवार के विराट नारी उत्कर्ष समारोह में महिला पुलिसकर्मियों का किया जा रहा अभिनंदन। स्र - फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में मीरपुर रसौरा तिराहे पर पांच दिवसीय विराट नारी उत्कर्ष समारोह में गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन हुआ। लखनऊ से पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण श्रीवास्तव ने यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व बताया, जिसके बाद शांतिकुंज महिला टोली ने सामूहिक गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। नगर समेत एक दर्जन से अधिक जिलों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।
विज्ञापन


संस्कार महोत्सव में पुंसवन, विद्यारंभ, मुंडन और नामकरण जैसे संस्कार सामूहिक रूप से सम्पन्न हुए। शाम को हुए जन्मशताब्दी दीपमहायज्ञ में शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख शैफाली पंड्या ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर घर-घर विचार क्रांति अभियान पहुंचाना हर गायत्री परिवार सदस्य का दायित्व है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद उत्कर्ष वर्मा, विधायक योगेश वर्मा और राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। शैफाली पंड्या ने बलरामपुर, बरेली, वाराणसी और झांसी के प्रतिनिधियों को नारी उत्कर्ष संकल्प मशाल सौंपी। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश वर्मा ने किया। आयोजन में 20 से अधिक जनपदों की दो हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

गायत्री परिवार के विराट नारी उत्कर्ष समारोह में महिला पुलिसकर्मियों का किया जा रहा अभिनंदन। स्र

गायत्री परिवार के विराट नारी उत्कर्ष समारोह में महिला पुलिसकर्मियों का किया जा रहा अभिनंदन। स्र- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed