{"_id":"2f394dec9d2b7d70cf787507f709934f","slug":"deep-festival-celebrated-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में मनाया दीप महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में मनाया दीप महोत्सव
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पूर्व कई शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने दीप महोत्सव मनाया। यहां छात्रों ने बाल मेले का आयोजन किया तथा रंगोली सजाने की प्रतियोगिताएं कराई गई।
दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज सीबीएसई बोर्ड में दीप महोत्सव मनाया गया। यहां बाल मेले का आयोजन हुआ और खान-पान के स्टाल लगाए गए। छात्रों ने जमकर खरीदारी की। दीप सजाओ और रंगोली प्रतियोगिता के अलावा दुकानों का मूल्यांकन सजावट, व्यवस्था और लाभहानि के आधार पर किया गया। पूर्व छात्रों ने कक्षा 12 के वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव शेयर किए। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम तोलानी और प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने सभी छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप ए में शिखा, उर्मिला, दीपिका, जीशान और ग्रुप बी से अश्वजीत, प्रतीक, अनूप, राहुल तथा ग्रुप सी से दामिनी, हर्षिता, प्रियंका और शशी ने शुभ दीपावली, स्वागतम, गणेश लक्ष्मी आदि बनाईं। यहां निर्णायक की भूमिका बैंक आफ इंडिया की सहायक प्रबंधक वंशिका मेहरोत्रा एवं कालेज की मधु वाजपेयी ने निभाई। यहां ग्रुप सी को प्रथम, ग्रुप बी को द्वितीय और ग्रुप ए को तृतीय चुना गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।