फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife and her lover arrested for murder of young man in Budaun

Lakhimpur Kheri: युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

Sat, 09 Dec 2023 02:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Wife and her lover arrested for murder of young man in Budaun
मझगईं पुलिस की गिरफ्त में मृतक की पत्नी व प्रेमी।

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में छह दिसंबर को बल्लीपुर गांव निवासी महेंद्र राठौर का शव संदिग्ध हालात में उसके घर से बरामद हुआ था। मामले में मृतक की मां ने मृतक की पत्नी व एक युवक को उसका प्रेमी बताते हुए हत्या करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बल्लीपुर गांव निवासी मैकू के 32 वर्षीय पुत्र महेंद्र राठौर का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के कमरे से बरामद हुआ था। मृतक की मां ने बहू व एक युवक को उसका प्रेमी बताते हुए पुत्र की हत्या का आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से भी इन्कार कर दिया था। जिसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने आनन-फानन मृतक की पत्नी व एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


युवक को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार करते हुए दोनों का चालान किया गया है। मझगईं थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक की मां किशोरी देवी की तहरीर पर मृतक की पत्नी सुमन व सूरज पुत्र ओमबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दोनों का चालान किया गया है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी जिसके चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed