फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of mother and child in CHC, allegation of negligence

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 15 Sep 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child in CHC, allegation of negligence
सुनीता देवी। फाइल फोटो
पसगवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृत शिशु पैदा होने की बात सुनकर प्रसूता ने छह घंटे बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना पसगवां के गांव नयागांव किशोरी निवासी सुनीता (30) पत्नी ओमप्रकाश शुक्रवार दोपहर करीब पौने 11 बजे सीएचसी में प्रसव कराने आई थी। अपराह्न करीब दो बजे उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया, लेकिन इसकी जानकारी प्रसूता को नहीं दी गई। शाम को प्रसूता को नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद शाम को सुनीता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के देवर देव प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुनीता दर्द से तड़पती रही, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालत गंभीर होने पर प्रसूता को रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देव प्रकाश के प्रार्थनापत्र पर प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत नवजात को दफना दिया गया। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक डाॅ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि सुनीता को मृत शिशु पैदा हुआ था। जानकारी होने पर शाम को सुनीता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने जांच कर दवाएं दीं और रेफर कर दिया। अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतका के परिजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed