{"_id":"6616e6d57999dc8fc7071d46","slug":"death-of-married-woman-report-of-dowry-death-at-in-laws-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117679-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के शेलूमऊ निवासी शिवराम मिश्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2021 में उन्होंने पुत्री चारू का विवाह जलालपुर निवासी मनोज शुक्ला के पुत्र शुभम शुक्ला के साथ किया था। दहेज को लेकर ससुराल वाले आए दिन चारू को प्रताड़ित करते थे।
परिजनों का कहना है कि बीते दिनों ससुरालियों ने एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद दस हजार रुपये का इंतजाम कर चारू के भाई के हाथ भिजवाए थे। उसके साथ भी ससुरालियों ने मारपीट की थी। मंगलवार को बेटी का शव का घर में लटका मिला।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति शुभम शुक्ला, बासु शुक्ला, पम्मी शुक्ला, गड़ानी, चाचा सुनील शुक्ला और शुभम शुक्ला के मामा ऋषिकांत के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।