फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of a young man found lying in an injured condition outside the village

गांव के बाहर घायल अवस्था में पड़े मिले युवक की मौत

Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man found lying in an injured condition outside the village
मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों पर लगाया पीटने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

फ़रधान। बुधवार को थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के बाहर घायल अवस्था में पड़े मिले युवक की बृहस्पतिवार को लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुरैना निवासी अरविंद कुमार हरिद्वार में काम करता था। वह एक दिन पहले ही घर आया था। किसी काम से वह बेहजम गया था। वहां गांव के अंकेश यादव, सर्वेश यादव, आदित्य कुमार और हेतराम ने उसे मारापीटा था। उसके बाद शाम चार बजे बेहोशी की हालत में गांव पश्चिम मंदिर के पड़ा मिला था। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पहले हरिद्वार में गांव के चार लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर बहुत मारापीटा था, जिसमें उसे गंभीर चोटें लगी थीं। यह बात भाई ने उसे फोन पर बताई थी। उसके बाद उसका भाई बुधवार को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने बताया कि गांव के अंकेश यादव, सर्वेश यादव, आदित्य कुमार और हेतराम के पीटने की वजह से मौत हो गई। इस आशय का आरोप लगाते हुए भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed