{"_id":"61cb606d3f7d830d976e82fb","slug":"death-of-a-teenager-injured-in-an-accident-jammed-by-keeping-dead-body-lakhimpur-news-bly4707166124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल किशोर की मौत, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल किशोर की मौत, शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बीते शुक्रवार को ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर घायल हो गया था किशोर
बिजुआ। सड़क हादसे में घायल भीरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी बहादुर के 14 वर्षीय पुत्र सुमितपाल की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी सोमवार की रात में लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
सुमित के पिता बहादुर का आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब भीरा थाने में तहरीर लेकर गया तो वहां पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। जब गांववालों और परिवारीजन को पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात मालूम हुई तो उन लोगों ने सुमित का शव रखकर लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन की मांग थी कि ट्रैक्टर चालक श्रीकृष्ण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगे रहने के बाद भीरा एसओ अजयराय बिजुआ चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और परिजन को आश्वस्त किया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से दुर्घटना होने से सुमित की मौत होने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीरा एसओ अजयराय का कहना है कि मृतक सुमितपाल का कोई परिजन मुझसे नहीं मिला और न कोई प्रार्थनापत्र दिया।