फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   death

पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान

Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
death
आकाश कुमार। फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेरा में पुलिस की लापरवाही से एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। गांव के ही दबंगों ने युवक को उसकी दुकान पर ही लाठी डंडों से पिटाई करते हुए अगवा कर लिया। युवक के पिता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और युवक का शव अगले दिन गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बहेरा निवासी जयराम ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र आकाश बुधवार को गांव के बाहर स्थित दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी किशोरी पुत्र तिलक, दिनेश पुत्र किशोरी और गुड्डू पुत्र डोरे उसकी दुकान पर आ गए और रंजिशन उसके पुत्र की लाठी डंडो से जमकर पिटाई करते हुए उसे अगवा कर लिया। परिवार वालों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने खोजबीन करना तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। बुधवार की देर रात तक तलाश करने पर आकाश का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को फिर तलाश करने पर उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। मृतक के पिता ने उन्हीं लोगों पर जान से मारकर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं गई जान
बहेरा के ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि आकाश की दुकान पर एक युवती का अक्सर आना जाना था। कहीं उसी प्रेम प्रसंग के चलते युवक को तो जान से हाथ नहीं धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले के बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
अनिल कुमार यादव, कोतवाली निरीक्षक, गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed