{"_id":"69050637db14322599074637","slug":"deadly-pillars-identified-from-nahariya-to-saujanya-ultimatum-to-remove-them-within-10-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-159846-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहरिया से सौजन्या तक जानलेवा खंभे चिन्हित, 10 दिन में हटाने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहरिया से सौजन्या तक जानलेवा खंभे चिन्हित, 10 दिन में हटाने का अल्टीमेटम
Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डॉन बॉस्को नहरिया से सौजन्या चौक मार्ग पर आमजन की परेशानी का सबब बने खतरनाक विद्युत खंभों से अब जल्द राहत मिलेगी।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को राजापुर चौराहे से सौजन्या चौक तक पैदल निरीक्षण कर फोरलेन परियोजना का जायजा लिया और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर एक-एक खतरनाक खंभे को स्वयं चिन्हित किया।
सीडीओ ने जब कई जगह खंभे सड़क के बीचोबीच देखे तो वे भड़क उठे। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर सभी खंभे हट जाएं, किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े ये खंभे किसी भी वक्त हादसे को जन्म दे सकते हैं, इसलिए बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई हो। उन्होंने खुद पोलों के फोटो खिंचवाकर निगरानी का रिकॉर्ड तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ अभिषेक कुमार ने मौके पर ही राजापुर चौराहे से डॉन बॉस्को नहरिया तक चल रहे फोर-लेन निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। पोल शिफ्टिंग कार्य की गति देखकर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन साथ ही बचे हुए 10 प्रतिशत पोल शिफ्टिंग कार्य को आज शाम तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। शहरवासी अब और परेशान न हों, काम तेजी से पूरा किया जाए।