{"_id":"640a0c37e1bb1e926c0e9f94","slug":"deadly-attack-in-holi-festival-lakhimpur-news-c-4-1-bly1014-88586-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली के धमाल में जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली के धमाल में जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
- तलवार के हमले से एक महिला समेत तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदी। बुधवार को होली की धमाल के बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान तलवार के हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संगीन मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मोहम्मदी कस्बे के शुक्लापुर में बुधवार को होली की धमाल निकली थी। बताते हैं कि शुक्लापुर के पास से जब होली की धमाल निकली तो वहां दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी अमरेन्द्र शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर अमित वाल्मीकि, वाल्मीकि, कन्हैया वाल्मीकि, अभिमन्यु वाल्मीकि अपने 10-15 साथियों के साथ एक व्यक्ति को पीट रहे थे। बताया कि जब उन्होंने मना किया तो आरोपी अमरेंद्र शुक्ल के घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। इस बीच पीड़ित को बचाने आए अतुल बाजपेई, प्रदीप मौर्या पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तलवार से जानलेवा हमला किया।
इसमें अमरेंद्र की मां, उनके साथी अतुल वाजपेयी और अतुल मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित, ओम, कन्हैया व अभिमन्यु के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, दूसरे पक्ष के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी रामभरोसे ने नौ फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता ओम धमाल में गया था। जब शुक्लापुर धमाल पहुंची तो कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उसने घर से अन्य लोगों के साथ बुलाया, जबकि लोगों ने बताया कि शुकलापुर से धमाल निकल चुकी थी, तभी कुछ विवाद हुआ है।
वहीं, मामले में धमाल व शोभायात्रा के आयोजक बताते हैं कि उन लोगों को शोभायात्रा निकालने में दिक्कत हो रही है। लोग पन्नी में रंगीन पानी भरकर फेंकते हैं। यही लड़ाई और माहौल बिगाड़ने की मुख्य वजह है।
सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले में घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने खत्म कराया धरना
मोहम्मदी। बुधवार को हुई मारपीट के मामले में वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगरपालिका गेट पर धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया। रामभरोसे उर्फ बाबा के नेतृत्व में लोग नगरपालिका गेट के सामने एकत्र होकर धरने पर बैठने लगे। मामले की सूचना इंस्पेक्टर अंबर सिंह को लगी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाकर धरना समाप्त करवाया। संवाद