{"_id":"6645277d55ecc856ef0c7614","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-the-road-accused-of-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-120052-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक रामविजय का फाइल फोटो-संवाद
लखीमपुर खीरी/ धौरहरा। थाना ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौकाही मल्लापुर के मजरा खजुहा निवासी युवक का शव बुधवार सुबह सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी थी। शरीर पर भी कई चोट के निशान पाए गए। मृतक के भाई ने रिश्तेदार महिला और उसके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक रामविजय (45) पुत्र छेद्दू के भाई उत्तम ने बताया कि भाई का गांव में ही रहने वाली एक रिश्तेदार महिला के घर आना जाना था। आरोप है कि रिश्तेदार महिला ने अपने बेटों के साथ मिलकर रामविजय की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और शव सड़क पर डाल कर फरार हो गए।
हत्या की वजह घर के बाहर की करीब छह बिसुआ जमीन का लालच बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईसानगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।