फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of young man found hanging from noose, in-laws accused of torture

Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose, in-laws accused of torture
युवक की आत्महत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस               स्रोत : संवाद
ओयल। गांव महम्मदाबाद निवासी राममिलन का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता ने बहू और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ओयल चौकी के गांव महम्मदाबाद निवासी ईश्वरदीन ने बताया कि उनके पुत्र राममिलन (23) की शादी करीब सात माह पहले मितौली थाने के रावनकला निवासी रामदयाल की पुत्री रेशका देवी से हुई थी। शादी के बाद बहू रेशका दो-तीन बार ससुराल आई और गई। करीब तीन माह पूर्व बहू जब मायके गई तो वापस नहीं आई। पुत्र ने उसे लाने का कई बार प्रयास किया।
विज्ञापन

सोमवार को राममिलन अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था। ससुराल में बहू और ससुराल वालों ने उसे मारापीटा व बेइज्जत किया। ससुराल से आने पर पुत्र ने अपनी व्यथा बताई और कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसकी मां कमरे की ओर गई तो देखा कि राममिलन कमरे में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता का आरोप है कि बहू और ससुराल वालों की प्रताड़ना से झुब्ध होकर राममिलन ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि सूचना पर शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव रामदीनपुरवा में विवाहिता



का फंदे से लटका मिला शव



- सात महीने पहले हुई थी शादी



संवाद न्यूज एजेंसी



मितौली। क्षेत्र के गांव रामदीनपुरवा में एक विवाहिता का शव कमरे के छत के कुंडे में दुपट्टे से लटकता मिला है। परिवार वालों ने बताया कि सात महीना पहले शादी हुई थी।




क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के गांव रामदीन पुरवा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी भारती (23) का शव घर के कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। शव को देखकर परिजनों ने महिला के मायके व मितौली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। बता दें कि दिलीप की ससुराल मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर में है। महिला की मौत से दोनों परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed