{"_id":"62f698dae5ee390c003ccf47","slug":"dead-body-of-village-youth-found-in-amrit-sarovar-lakhimpur-news-bly494227720","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर में मिला गांव के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर में मिला गांव के युवक का शव
विज्ञापन
तिकुनिया ग्राम बनवीरपुर में अमृत सरोवर में शव खोजतेग्रामीण।
बनबीरपुर गांव का मामला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
तिकुनिया। बनबीरपुर गांव में अमृत सरोवर तालाब पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराते देखा। शव तालाब से बाहर निकालने पर युवक की पहचान गांव के ही 30 वर्षीय राम बहादुर उर्फ रामू पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बनवीर पुर में तिकुनिया-बनवीर पुर रोड पर स्थित काली मंदिर के पास अमृत सरोवर में एक युवक का शव उतराता दिखा। ग्राम प्रधान आकाश मित्तल की मौजूदगी में शव को करीब 7:30 बजे बाहर निकाला गया। तब पता चला यह शव गांव के ही युवक राम बहादुर उर्फ रामू का है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई और पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गले और आंख पर खरोच के निशान पाए गए हैं, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। तिकुनिया के कोतवाल राजू राव ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घर के पास तालाब में डूबकर युवक की मौत
महेवागंज/सुंदरवल। पड्डे को बचाने के प्रयास में बेचेपुरवा गांव निवासी अजय कुमार (23) पुत्र प्रवेश कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की रात घर में बंधा पड्डा खूंटे से छूटकर घर के करीब में स्थित तालाब में घुस गया था। अजय उसे पकड़ने के लिए तालाब में घुस गया। किसी तरह पड्डा बाहर निकल आया, लेकिन अजय गहरे पानी में डूब गया। काफी देर बाद परिजन को उसके डूबने की जानकारी हुई। तालाब से निकालकर जिंदा होने की आस में घरवाले उसे बिजुआ पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद

मृतक अजय