{"_id":"6532c2e67dc59c6131077722","slug":"dead-body-of-drowned-farmer-found-in-ghaghra-river-after-12-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7968-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 12 दिन बाद मिला घाघरा नदी में डूबे किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 12 दिन बाद मिला घाघरा नदी में डूबे किसान का शव
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक किसान के परिजन
धौरहरा। खेत जाते समय घाघरा नदी में डूबे धौरहरा के देवमनिया-परौरी निवासी किसान का शव 12 दिन बाद घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर जालिमनगर पुल के पास मिला।
शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद धौरहरा के देवमनिया निवासी सरवन और मुनीम ने बताया कि 70 वर्षीय पिता राजनाथ सात अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे घाघरा नदी के दूसरे किनारे वाले खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह नदी में डूब गए हैं। ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कराई। स्टीमर के सहारे कई किलोमीटर दूर तक नदी को खंगाला गया, लेकिन पिता का पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार की शाम पिता का शव घर से करीब 30 किलोमीटर दूर जालिमनगर पुलिस के पास पानी में उतराया मिला। जालिमनगर के पड़ोस गांव में रहने वाले रिश्तेदार की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।