फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of an old man found hanging from a tree in the field on the banks of Sharda canal

शारदा नहर किनारे खेत में पेड़ से लटकता मिला वृद्घ का शव

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man found hanging from a tree in the field on the banks of Sharda canal
उचौलिया। कस्बे की नईबस्ती निवासी वृद्ध कामता प्रसाद का शव शुक्रवार सुबह वनकागांव के पास शारदा नहर के किनारे खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला। परिवार वालों के मुताबिक कामता प्रसाद बुधवार सुबह से घर से लापता थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती निवासी कामता प्रसाद का शव वनकागांव के पास शारदा नहर के किनारे एक शीशम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने वृद्ध का शव देखा तो उचौलिया पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर शिनाख्त कराई, लेकिन वहां किसी ने शिनाख्त नहीं की। इसी दौरान कामता प्रसाद का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। इसके बाद उनकी पहचान ग्रामीणों ने की।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कामता प्रसाद के पोते राजीव ने बताया कि बाबा बुधवार सुबह घर से गए थे। शाम तक नहीं आने पर उन्होंने आस-पास तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। उन लोगों ने सोचा शायद पैतृक गांव कंजा चले गए हैं। अक्सर वह वहीं चले जाते थे। इससे पहले वह पोती की शादी के लिए हरदोई में रिश्ते की बात कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सिलसिले में शुक्रवार को राजीव अपने चाचा छविनाथ के साथ हरदोई गया था। वहां बाबा का शव मिलने की सूचना मिली। परिवारी जनों ने बताया कि कामता प्रसाद के पास पुलिस को एक पेन बरामद हुआ है इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed