{"_id":"67b76dac969b4a49550d7c7f","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-main-road-outside-the-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-139752-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खीरी टाउन। क्षेत्र के गांव रुखिया के बाहर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना खीरी क्षेत्र के गांव रुखिया निवासी मोतीलाल के 22 वर्षीय पुत्र रामेश्वर दयाल का शव बुधवार की रात गांव रुखिया के मुख्य मार्ग से सटे हुए हाईवे पर मिला। मृतक के पिता मोतीलाल ने बताया कि उसका पुत्र बुधवार रात लखीमपुर से गांव आया था।
इसके बाद उसका शव गांव से हाईवे मार्ग के बीच पाया गया। उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त है। शरीर पर चोट के निशान हैं। थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद