फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man found lying on the bank of a drain

Lakhimpur Kheri News: नाले के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the bank of a drain
पसगवां। गांव मुड़िया चूड़ामणि के समीप नाले के पास उचौलिया कोतवाली के कंजा गांव निवासी युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए। शव के पास एक बाइक पड़ी थी। मृतक के खिलाफ उचौलिया थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने पसगवां इलाके में मुड़िया चूड़ामणि और हरनाजाट के बीच नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की पहचान संजय पासी पुत्र सोमवारी (40) निवासी कंजा कोतवाली उचौलिया के रूप में हुई। पास में पड़ी बाइक गांव गोना निवासी हरिओम की बताई जा रही है। बाइक रात में ही चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में बाइक से गिरने से गले में चोट लगी है।
विज्ञापन

मृतक के पास से रिंच भी बरामद हुई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सूअर मारने के लिए बिछाई गई बिजली लाइन के चपेट में आने से संजय की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने खेत मालिक रणबीर सिंह की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उचौलिया कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मृतक संजय पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed