फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man found immersed in the water of a pit

Lakhimpur Kheri News: गड्ढे के पानी में उतराया मिला युवक का शव

Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found immersed in the water of a pit
मैगलगंज। एक दिन पहले घर से निकले खमरिया निवासी लापता युवक का शव नकारा मार्ग के किनारे गड्ढे के पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शनिवार शाम राहगीर और ग्रामीणों ने मैगलगंज कोतवाली के नकारा-खमरिया मार्ग के किनारे गड्ढे के पानी में एक व्यक्ति का शव देखा। नकारा के ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर एसआई राम अवतार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव पानी से बाहर निकलवाया गया। शव की शिनाख्त खमरिया गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र नत्थू के रूप में हुई। मृतक ने अंडरवियर पहना था। अन्य कपड़े गड्ढे के बाहर रखे मिले।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुकेश शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। दोपहर बाद शव बरामद होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि वह नशे की हालत में पानी से भरे गड्ढे में गया होगा। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed