{"_id":"62473f3990ebce27fb127d38","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-garden-lakhimpur-news-bly4799841180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
भाई बोला, जुआ खेलने और शराब पीने का था आदी
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव नकारा में शुक्रवार को बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। उधर से निकले ग्रामीणों ने फंदे से शव लटका होने की सूचना परिजन व पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव नकारा निवासी 29 वर्षीय श्याम सिंह ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहता था। मृतक के भाई यशवीर सिंह ने बताया कि श्याम सिंह शराब पीने का आदी था। उसके पास करीब 40 हजार रुपये थे, जिससे वह गांव के पूरब अपने दोस्तों के साथ रहकर जुआ भी खेलता था। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। मैगलगंज पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
धौरहरा। थाना धौरहरा के ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र के गांव हौकना मटेरा निवासी संदीप कुमार वर्मा की पत्नी पिंकी (25) का शव उसके बेडरूम में कुंडे से लटका पाया गया। पिंकी चौहान के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के हौकना मटेरा गांव के संदीप वर्मा 26 वर्ष पुत्र छोटेलाल वर्मा का गांव निवासी पिंकी चौहान पुत्री इंदरबलि चौहान का प्रेम विवाह हुआ था। परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करके अपना व परिवार का पेट पालते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे पिंकी का शव उसके कमरे में कुंडे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता इंद्रबली चौहान ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की हत्या के बाद उसका शव कुंड से लटका दिया। बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं।
सीओ टीएन दुबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने तक कार्यवाही रुकी हुई है। पीएम से शव वापस घर आने पर लड़की के पिता की तहरीर देने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद