{"_id":"61e5c04670990347be057b12","slug":"dead-body-of-a-woman-who-went-to-cut-grass-was-found-in-a-sugarcane-field-lakhimpur-news-bly4728386139","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई महिला का गन्ने के खेत मे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई महिला का गन्ने के खेत मे मिला शव
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर खेत में घास काटने गई महिला का अर्धनग्न हालत में सोमवार को शव मिला। परिजन ने मामले में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। देर शाम मौके पर पहुंचकर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना कर मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला का शव उसके गन्ने के खेत में मिला। जानकारी के मुताबिक मृतका अपराह्न 11 बजे घर से घास काटने के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के और महिला के पड़ोसी खेत की तरफ गए तो उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। इस पर उन्होंने खेत मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजन ने मृतका के शव की शिनाख्त की। बताते हैं कि महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जबकि गला दुपट्टे से कसा हुआ था। वहीं गन्ने के खेत के बाहर मृतका की चप्पल मौके से दूर मिली और मौके पर कुछ घास भी कटी थी। शिनाख्त करने के बाद परिजन ने मृतका की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतका के पति का 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, जबकि एक बेटा और दो बेटियां हैं। इसमें एक बेटे और एक बेटी का विवाह हो चुका है। हालांकि, परिजन ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। उधर, महिला के शव मिलने की सूचना पर सीओ अभय प्रताप मल्ल, थाना प्रभारी सुनीत कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
- अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक