फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a teenager who had left home with friends found in Sutiya drain

Lakhimpur Kheri News: दोस्तों के साथ घर से निकले किशोर का सुतिया नाले में मिला शव

Sun, 22 Oct 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager who had left home with friends found in Sutiya drain
पलिया के नगला गांव निवासी मृतक सौरभ का फाइल फोटो।
पलियाकलां। दोस्तों के साथ निकला नगला गांव निवासी एक किशोर का शव शनिवार को सुबह गांव के प्राथमिक स्कूल के पास स्थित सुतिया नाले से बरामद हुआ है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

नगला गांव निवासी रामसागर का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। पिता रामसागर ने बताया कि वह दोस्तों के साथ निकला था। देर रात जब वापस नहीं आया तो उसके दोस्तों से सवाल किए गए, लेकिन उन लोगों ने कुछ नहीं बताया। शनिवार को साथ गए दोस्तों ने उसके सुतिया नाले में डूबने की बात कही। सूचना पर पुलिस सुतिया नाले के पास पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने सुतिया नाले से किशोर का शव बरामद किया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह वह दोस्तों संग निकला था, लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद भी दोस्तों ने यह नहीं बताया कि वह डूब गया है। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौके पर नायब तहसीलदार हर्ष निशांत के साथ ही पुलिस बल और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, किशोर की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाले से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिले मृतक के कपड़े

प्राइमरी स्कूल के पास स्थित सुतिया नाले के पश्चिम दिशा में गई चकरोड के आगे एक रास्ता खेतों में जाने के लिए कटा है। उस रास्ते पर करीब दो सौ मीटर नाले से दूर एक गन्ने के खेत में किशोर के कपड़े, टोपी व चप्पलें बरामद हुईं हैं। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पलिया के नगला गांव निवासी मृतक सौरभ का फाइल फोटो।

पलिया के नगला गांव निवासी मृतक सौरभ का फाइल फोटो।

पलिया के नगला गांव निवासी मृतक सौरभ का फाइल फोटो।

पलिया के नगला गांव निवासी मृतक सौरभ का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed