{"_id":"8739a367aaa410409a00ce3f3ae690e4","slug":"dd-mobilized-personnel-put-a-lock-on-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित कर्मियों ने डाला डीडी कार्यालय पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित कर्मियों ने डाला डीडी कार्यालय पर ताला
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 27 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
आंदोलित दुधवा नेशनल पार्क के कर्मियों ने शनिवार को यहां डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय पर भी ताले जड़ दिए। जिससे नवागत डीडी कार्यालय में नहीं बैठ पाए, हालांकि डीडी ने कर्मियों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह बेकार ही साबित हुई। आखिरकार डीडी को वापस दुधवा कैंपस जाना पड़ा। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय में शनिवार को आंदोलित कर्मियों ने डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसी दौरान डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, वार्डेन एनके उपाध्याय के साथ वहां पहुंच गए। कार्यालय पर लटका ताला देख उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि कर्मियों ने डाला है। इस पर उन्होंने फेडरेशन आफ फारेस्ट के पदाधिकारियों से वार्ता की और ताला खोलने को कहा लेकिन कर्मियों ने इंकार कर दिया और कहा कि वे ताला नहीं खोल सकते। डीडी और वार्डेन ने कहा कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है लेकिन कर्मी नहीं माने और डीडी को वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा। इधर कर्मियों का धरना और प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। वह अपनी मांग को पूरा किए जाने की मांग करते रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है।
स्थानांतरित डीडी का सामान लेने आए वाहनों को खदेड़ा, आवास पर डाला ताला
दुधवा के डीडी पीपी सिंह का तबादला लखनऊ तो हो गया था लेकिन उनका सामान यहीं सरकारी आवास में रखा था। शनिवार को उनका सामान लेने के लिए कुछ लोग आए तो कर्मी नाराज हो गए और डीडी आवास पर ताला जड़ वाहनों को वापस कर दिया। कर्मियों का कहना है कि पीपी सिंह की वापसी की मांग भी शामिल है इसी लिए उनके समान को नहीं ले जाने दिया जाएगा।