{"_id":"65c5463b790ba27bc10d4a82","slug":"dcm-and-pickup-collide-25-workers-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114215-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीसीएम और पिकअप की भिड़ंत, 25 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीसीएम और पिकअप की भिड़ंत, 25 मजदूर घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व वाहन-संवाद
ममरी। बुधवार की रात गोला-खुटार रोड पर हरी मटर लादकर आ रही डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप में सवार 25 मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पांच घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
बुधवार रात करीब 12 बजे गोला-खुटार रोड पर यह हादसा तब हुआ, जब जिला बहराइच से 25 मजदूरों को लेकर जिला मुजफ्फरनगर जा रही पिकअप सामने से आ रही हरी मटर से लदी डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप रोड के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई। थाना नानपारा क्षेत्र के 14 और थाना खैरीघाट क्षेत्र के 11 मजदूर सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे हैदराबाद थाना प्रभारी दीपक तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल मजदूरों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों अर्जुन (25) पुत्र शिव प्रसाद निवासी चंदेला, मायाराम (40) पुत्र बसु निवासी टिपरा, फक्कू (25) पुत्र बांकेलाल निवासी चंदेला, ओमकार (25) पुत्र गिरायू निवासी टापरा, गायत्री प्रसाद (35) पुत्र बालेश्वर निवासी चंदेला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने पिकअप को जेसीबी से निकलवा कर कब्जे में ले लिया है। अन्य घायलों रामविलास (25), दिलीप कुमार (25), राजेंद्र प्रसाद 26, डब्लू 40, सोम कुमार 35, इंदल 40, लाल कुमार 35, संदीप 26, बबलू 32, सुरेश 26, राजित राम 35, गुड बाबू 18, लायक राम 30, समीम 38, धनेश 18, राधेश्याम 35, लव कुश 35, चेतराम 30, गायत्री प्रसाद 35, मंगल प्रसाद 35, राधेश्याम 36, मदन 33 का गोला अस्पताल में इलाज कराया गया।