फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughter of a poor family passed NEET in the third attempt

Lakhimpur Kheri News: गरीब घर की बेटी ने तीसरे प्रयास में पास की नीट

Sun, 22 Jun 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Daughter of a poor family passed NEET in the third attempt
कस्बे में नीट की परीक्षा पास करने वाली पहली छात्रा महविश को सम्मानित करते लोग। संवाद
खीरी टाउन। कस्बे के मोहल्ला शेख सरायं निवासी कपड़े की फेरी करने वाले मोहम्मद रईस की पुत्री महविश कस्बे में नीट निकालने वाली पहली छात्रा बन गईं। उन्होंने तीसरी बार में 529 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 24,430वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

महविश ने बताया कि उन्होंने 2020 में खीरी टाउन से हाईस्कूल पास किया। इसके बाद वर्ष 2022 में लखीमपुर से इंटर पास कर नीट दी। इसमें 400 अंक प्राप्त किए। दूसरी बार मोबाइल फोन से पढ़ाई करके 540 अंक प्राप्त किए, तब पेपर आसान आया था। इस बार पेपर बहुत कठिन था। इसकी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पैकेज खरीदकर पढ़ाई की। इसमें 529 अंक प्राप्त किए। उसका नाम सूची में आ गया है।
विज्ञापन

महविश की मां बकरी पालन करती हैं। जब परिवार वालों को पता चला कि उनकी बेटी का नाम नीट में आ गया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। पिता को तो ये भी पता नहीं था कि बेटी डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर आमीन फाउंडेशन के मुखिया डाॅ. आदिल रजा, मोहम्मद शोएब अंसारी, हाफिज कमर आलम, कारी सगीरुद्दीन साहब, रईसुद्दीन और सभासद पति सईद अंसारी ने महविश और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed