{"_id":"648b5dd1e98106167a033fa5","slug":"date-of-transfer-of-teachers-extended-till-17th-lakhimpur-news-c-4-1-182953-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 17 तक बढ़ी शिक्षकों के स्थानांतरण की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 17 तक बढ़ी शिक्षकों के स्थानांतरण की तिथि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आठ तारीख से शुरू हुए शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की अंतिम तिथि 14 तक थी लेकिन शासन ने इसे बढ़ा कर 17 तक कर दिया है। समय सीमा बढ़ने से शिक्षकों में खुशी है।
दूसरे जनपदों से कार्य करने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद अंतिम तिथि नजदीक आते देख शिक्षकों की धड़कनें बढ़ने लगी थीं। शासन की तरफ से महज एक सप्ताह के लिए पोर्टल खोला गया था, इसी एक सप्ताह में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को गृह जनपद के लिए विकल्प भरने थे।
इसी एक सप्ताह के भीतर करीब दो दिनों तक पोर्टल से ओटीपी और नेटवर्क की समस्या को लेकर आवेदन नहीं हो सके थे, लेकिन अब एक बार फिर से नए आदेश जारी हुए है। नए आदेश के तहत अब शिक्षक 17 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए पोर्टल 17 तक की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। संवाद