फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Danger: Passenger-registered e-rickshaws become cargo loaders

खतरा : माल ढोने वाले लोडर बने सवारियों के लिए पंजीकृत ई-रिक्शा

Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Danger: Passenger-registered e-rickshaws become cargo loaders
धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। निघासन में मार्बल लदे ई-रिक्शा से बाइकें टकराने से शनिवार रात हुई मामा-भांजे की मौत के बाद भी रविवार को प्रशासन नहीं चेता। जिलेभर में ई-रिक्शा का इस्तेमाल माल ढोने के लिए होता रहा, जबकि सवारियों के अलावा अन्य किसी भी काम में इसका प्रयोग वर्जित है। जिम्मेदार जल्द ही कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर ई-रिक्शा का चलाना भी प्रतिबंधित है। इसके बावजूद धड़ल्ले से इसका संचालन हो रहा है। वहीं, सीमेंट, सरिया, मार्बल, टाइल्स और लोहे के व्यापारी इससे सामान की डिलीवरी घरों तक करवा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था धराशायी हो रही है। हादसे भी बढ़ रहे हैं। शहर के व्यस्त मार्गों से लेकर बाहरी इलाकों तक यह दृश्य आम हो गया है। रिक्शा पर लदा भारी सामान अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। कई बार इन रिक्शा के पलटने से लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कुछ मामलों में तो जान की भी हानि हो चुकी है। हाल ही में निघासन में माल लदे ई-रिक्शा से टकराकर दो लोगों की मौत हो गई, जिसने शहरवासियों को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


मामले में स्थानीय प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। किसी भी विभाग ने अब तक इस गंभीर समस्या पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। रिक्शा पर माल ढुलाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पकड़े जाने पर 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाता है
-ई-रिक्शा चालक लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसको लेकर परिवाहन विभाग जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पहली बार सवारियों के अलावा सामान ढोने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर वही रिक्शा दोबारा इस तरह की गलती करता है तो नियमानुसार जुर्माना बढ़ाया जाएगा।

वर्जन



नियमों की अनदेखी करने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर कार्रवाई की जाती है, जिसमें ई-रिक्शा भी शामिल हैं। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर भी कार्रवाई की जाती है। -शांति भूषण पांडे, एआरटीओ

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर ई-रिक्शा पर लदा लोहे का फ्रेम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed