फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dan turned silent moon bathing

मौनी अमावस्या पर स्नान कर दिया दान

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dan turned silent moon bathing
मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में मौन रखकर स्नान कर दान पुण्य किया। पौराणिक शिव मंदिर पर ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, गोकर्णतीर्थ में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और तीर्थ तट पर सत्यनारायण की कथा सुन पुण्य कमाया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गोकर्णतीर्थ में स्नान कर, भगवान शिव का अभिषेक किया। पूरा मंदिर परिसर जयकारों, घंटा निनाद से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन करने के बाद तीर्थतट पर सत्यनारायण की कथा सुनी और अन्न, तिल के लड्डू दान किए।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर नगर और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बारिश हल्की होते ही श्रद्धालुओं के दल के दल मंदिर की ओर चल दिए जिससे मंदिर के मुख्य मार्ग और गली में काफी भीड़ बनी रही। मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी न होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed