फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dalits had entered the temple: Shishir Bajaj

दलितों को दिया था मंदिर में प्रवेश: शिशिर बजाज

Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dalits had entered the temple: Shishir Bajaj
shishir - फोटो : amar ujala
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का 20वां वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

बजाज समूह के मालिक शिशिर बजाज ने कहा है कि उनके दादा जमनालाल बजाज ने महात्मा गांधी के कहने पर वर्धा में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण कराया था, जिसमें गांधी जी के निर्देश पर दलितों को मंदिर में भगवान के दर्शनार्थ प्रवेश दिया गया था। 
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड परिसर में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के 20वें वार्षिकोत्सव में उन्होंने कहा कि हमारे देश में चीनी का उत्पादन नहीं होता था। विदेशों से चीनी आयात होती थी। गांधी जी के कहने पर गोला में उनके दादा ने पहली शुगर फैक्ट्री लगाई थी। वर्धा की तरह ही यहां भी भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण कराया है। जिसमें बिना किसी भेदभाव किए भक्तों को मंदिर में प्रवेश और पूजा की अनुमति दी गई है। भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में शिशिर बजाज ने वैदिक मंत्रोच्चरण से पूजन अर्चन कर हवन किया। उनके साथ बजाज ग्रुप डायरेक्टर ग्रुप आपरेशंस अशोक कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी ऊषा गुप्ता के साथ यज्ञ में भाग लिया। शिशिर बजाज ने नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को वस्त्र, दक्षिणा देकर भोजन कराया। भगवान की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनिट हेड ओमपाल सिंह, खंभारखेड़ा यूनिट हेड एनसी अग्रवाल, महाप्रबंधक गन्ना जगवीर सिंह मलिक, जयप्रकाश, एमसी उप्रेती, एके पांडे, केके तिवारी, पीसी गुप्ता, आरके मिश्र, देवेंद्र सिंह, आलोक सक्सेना, पियूष मिश्र, अनुराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, पीके साहनी, आर आर सिन्हा, शिवाकांत बाजपेयी, रविशंकर उपाध्याय, गोपाल जायसवाल, महिलाएं तथा श्रमिक यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed