{"_id":"618971a41ae06449fb1ea9cf","slug":"dabangs-fired-in-broad-daylight-in-chandpura-lakhimpur-news-bly4654320137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपुरा में दबंगों ने दिनदहाड़े की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपुरा में दबंगों ने दिनदहाड़े की फायरिंग
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र के गांव चंदपुरा में रविवार को दिनदहाड़े किसी विवाद में दबंगों ने एक घर के बाहर बैठे गृहस्वामी पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
चंदपुरा गांव निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका गांव के ही ललित व जितेंद्र से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका प्रार्थना पत्र एलआरपी चौकी पुलिस को दिया था। पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद रविवार यानी सात नवंबर 2021 को वादी कमल किशोर घर के बाहर बैठा था। तभी विपक्षी ललित, जितेंद्र समेत उसके साथी विनोद कुमार, गजराज, बल्ली, रोहित, मोहित, अनमोल ने हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग कर दी। जान बचाकर कमल घर में घुस गया तो विपक्षी घर में घुस आए और वादी के भाई नितिन कुमार को पीट दिया। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए तो विपक्षी फायरिंग करते हुए भाग निकले। तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित कमल को पहले तो पुलिस ने हवालात में डाल दिया, लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने फायरिंग की घटना को नकारते हुए दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला बताया है। अपराध निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।