फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Czech Palikadhyksh delivered by the contractor finishes fast

पालिकाध्यक्ष ने दिया चेक, ठेकेदार का अनशन खत्म

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/पलियाकलां।
ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Czech Palikadhyksh delivered by the contractor finishes fast
अनशन - फोटो : अमर उजाला
- व्यापार मंडल, पूर्व पालिकाध्यक्ष, समाजसेवियों ने पिलाया जूस
विज्ञापन

- ठेेकेदार ने जताया डीएम और एसडीएम का आभार

ठेकेदार विनोद कुमार का भुगतान न किए जाने के विरोध में चल रहा आमरण अनशन छठे दिन खत्म हो गया। पालिकाध्यक्ष ने उनके भुगतान चेक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उनका अनशन व्यापार मंडल, पूर्व पालिकाध्यक्ष और समाजसेवियों ने जूस पिलाकर तुड़वाया। चेक पर हस्ताक्षर होने के बाद तमाम लोग उनको सीएचसी से माला पहनाकर नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल तक लाए। उनको करीब 33,87,631 रुपये के भुगतान का चेक दिया गया है।
ठेकेदार विनोद कुमार 21 मार्च से नगर पालिका गेट पर आमरण अनशन पर बैठे थे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर माल गोदाम रोड का निर्माण कार्य कराने के बाद भी भुगतान न करने का आरोप लगाया था। 19 मार्च को दिए गए पत्र में उन्होंने कहा था कि ईओ और टीएसी की संस्तुति के बावजूद चेक पर चेयरमैन हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसी के तहत वह 21 मार्च को आमरण अनशन पर बैठ गए थे। उनका अनशन होली के दिन भी जारी रहा था। लगातार कई दिनों तक अनशन करने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और एसडीएम के निर्देश पर उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा था। इधर, एसडीएम आलोक वर्मा ने चेयरमैन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया। जिससे माहौल गर्मा गया था। अनशन के छठे दिन शनिवार को पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने 33,87,631 रुपये के चेक पर पालिका कर्मी और तमाम सदस्यों के बीच हस्ताक्षर किए। इधर विनोद ने पालिकाध्यक्ष के हाथों से चेक लेने से इंकार भी कर दिया। उन्हें पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, रमेश चंद्र गर्ग, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनिल वर्मा, जफर अहमद टीटू आदि ने जूस पिलाया और चेक दिया। 
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बोले डीएम से हुई वार्ता के तहत किया भुगतान
 पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा है कि डीएम से हुई वार्ता के बाद ही उन्होंने भुगतान किया है। उनके मुताबिक डीएम ने उन्हें रोड की जांच कराने को कहा है और तभी उन्होंने सदस्यों को बुलाकर वार्ता की फिर चेक पर हस्ताक्षर किए हैं। कहा कि वह कोई द्वेष भावना नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनाप शनाप बातें डालीं जा रहीं हैं, जिसके खिलाफ वह तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed