{"_id":"68851fbf8d95a5754702dca0","slug":"cylinder-exploded-while-preparing-prasad-household-items-burnt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151686-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रसाद बनाते समय फटा सिलिंडर, घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रसाद बनाते समय फटा सिलिंडर, घर का सामान जला
Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर के भानपुरी खजुरिया में जला घर। संवाद
संपूर्णानगर। क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में एक ग्रामीण के घर हुई कथा में प्रसाद बनाने के दौरान अचानक से सिलिंडर फटने से आग लग गई। इस वजह से छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। वहां रखा घरेलू सामान व बाइक भी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में ग्रामीण को काफी नुकसान हुआ है।
भानपुरी खजुरिया निवासी अनिल कुमार राजभर पुत्र राम शकल राजभर ने बताया कि उनके घर में कथा थी। शनिवार को रसोई गैस पर प्रसाद बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलिंडर लीकेज होने पर पाइप निकल गया आर तेज विस्फोट के साथ सिलिंडर फट गया। इससे छप्परनुमा घर में आग लग गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई।
आग से लोग तो बच गए, लेकिन घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन घंटों तक विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पलिया की दूरी अधिक होने से गाड़ी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक बाइक, दो साइकिल, तख्त, चारपाई, कुर्सी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।