{"_id":"6abd5913a14342a540017764","slug":"body-of-girl-missing-for-two-days-found-in-bridge-water-murder-alleged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-186439-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवती का पुल के पानी में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो दिन से लापता युवती का पुल के पानी में मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खमरिया। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव सरसवा के पास खुदुवा पुल के नीचे पानी में बुधवार को 18 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हो गई है। परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, युवती सोमवार को खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। मृतका के पिता के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार सुबह धौरहरा पुलिस को तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। साथ ही गांव के ही एक व्यक्ति पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और युवती की तलाश भी नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
उधर युवती का शव मिलने के बाद उसकी मां व अन्य परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। युवती का मां का कहना है क जो युवक लड़की को ले गया था, उसी ने पानी में डुबोकर उसे मार दिया है।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद