फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cylinder, bike, garland of flowers worn on empty pipia

सिलिंडर, बाइक, खाली पिपिया को पहनाई फूलों की माला

Fri, 01 Apr 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cylinder, bike, garland of flowers worn on empty pipia
महंगाई का विरोध जताते कांग्रेसी।
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। देश में एलपीजी गैस, सीएनजी, पीएनजी, खाद्य वस्तुओं, दवाओं, कापी-किताबों पर बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रसोई गैस, मोटरसाइकिल, तेल की पिपिया पर माल्यार्पण करके कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया।
बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले में ब्लॉक और नगर में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी और पंकज शुक्ला ने कहा जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव थे तब कीमतें रुकी थीं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार ने रसोई गैस, दवा, खाद्य पदार्थ, कापी किताबों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है। कहा, आज आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। डीजल-पेट्रोल 100 से 120 रुपये के करीब पहुंचने वाला है। भाजपा सरकार पांच किलो राशन फ्री देकर उससे ज्यादा अपनी जेबें भर रही है।
विज्ञापन

रीतू राज और नवाज खान ने कहा कश्मीर फाइल्स फिल्म के टिकट देने के बजाय सरकार को चाहिए कि गैस और डीजल के कूपन जनता को दे। धरना प्रदर्शन में सचिन शाह, राजेंद्र गुप्ता, नीरज बाजपेई, लतीफ आजम अंसारी, रवि गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में नगर में कैंप कार्यालय भारत भूषण कॉलोनी से दर्जनों बाइकों के काफिले के साथ विकास चौराहा पहुंचकर कांग्रेसियों ने खाली सिलिंडर, पिपिया बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सहेजेंद्र दीक्षित, शिप्रा खरे, केके मिश्रा, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, हरिबंस मौर्य, राकेश पटेल, यतीश शुक्ला, राम नरेश भार्गव, शरीफ अहमद, फकीर मोहम्मद काकू, प्रदीप सिंह अर्कवंशी, पंकज पटेल दीपक सिंह अर्कवंशी, रविंद्र कुमार वर्मा, दुर्गेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

पलियाकलां। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर पलिया में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के विरोध में बाइक व गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव रिसाल अहमद के कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह से पहुंचने लगे। इसके बाद यहां पर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां पर रामज्ञान शर्मा, विनोद गर्ग, अनवार, गफ्फार अली, राजेश कुमार, रिंकू खान, मनोज यादव, मिलाद अली आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed