फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cut power to 36 villages in Lakhimpur Division

लखीमपुर डिवीजन के 36 गांवों की बिजली काटी  

Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cut power to 36 villages in Lakhimpur Division
लाइट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

50 लाख रुपये से ज्यादा बकाया होने पर हुई कार्रवाई 
छूट योजना के बावजूद 20 प्रतिशत से कम जमा हुआ

एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज दर में सौ फीसदी की छूट के बावजूद बकाया जमा करने में फिसड्डी रहने वाले 36 गांवों की बिजली सप्लाई काट दी गई है। इनमें निघासन और तिकुनियां क्षेत्र के 15-15 गांव शामिल हैं। बिजली विभाग के मुताबिक इन गांवों पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है। एक गांव पर दो लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक बकाया है। राजस्व वसूली की समीक्षा के बाद मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार के निर्देश पर 20 प्रतिशत से कम बकाया जमा होने पर बिजली सप्लाई काटने की कार्रवाई की गई है। अब इन गांवों से 50 से 60 प्रतिशत बिल जमा होने के बाद ही बिजली की सप्लाई जोड़ी जाएगी। 
अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में सौ फीसदी की छूट दी गई थी। जिन गांवों के उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों का बकाया था, उन्हें नोटिस जारी किया गया था। साथ ही प्रधानों से भी बकाया जमा करवाने के लिए कहा गया था। लेकिन जब तक योजना चली तब तक इन गांवों से बीस प्रतिशत बिजली बिल भी नहीं जमा हो पाया। जेई अजय कुशवाहा ने बताया कि निघासन उपकेंद्र से जुड़े गांव अदलाबाद, बरौठा, छेदुई पतिया, नौबना, बल्लीपुर कलां, रामपुर, दौलतापुर, चौधरीपुरवा सहित पंद्रह गांवों की बिजली काटी गई है। इसी तरह तिकुनियां उपकेंद्र से जुड़े सहनखेड़ा, मथुरापुरवा, उमरा, बरहेती, निबुरिया पश्चिम, निबौरिया पोखरी, सिंघौना, सूरतनगर, ढांगा, करिया सहित पंद्रह गांवों की बिजली काटी गई है। वहीं बसैगापुर, कैमहरा, बेहजम, मितौली और धौरहरा उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली काट दी गई है। 
विज्ञापन

 
तेज हवा में एहतियातन बिजली काटने के निर्देश 
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। तेज हवा से हाईटेंशन लाइनों के टूटने का डर रहता है। इसलिए बिजली कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि तेज हवा होने पर उपकेंद्र से फीडरों की बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए काट दी जाए, ताकि बिजली की वजह से नुकसान न होने पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed