फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cut any part of our body and see

Lakhimpur Kheri News: हमारे जिस्म का कोई भी हिस्सा काट कर देखो...

Wed, 04 Feb 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cut any part of our body and see
कवियों को अंगवस्त्र देते पूर्व विधायक रामसरन। स्रोत :आयोजक
बिझौली। रजागंज करनपुर बाजार में आयोजित धनुष यज्ञ मेले के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और जीवन दर्शन से जुड़ी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामसरन, मेला प्रबंधक बब्बू मेहरोत्रा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया ने मां शारदे का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवि अमित कैथवार ने पंक्तियां पढ़ीं- हमारे जिस्म का कोई भी हिस्सा काट कर देखो, हमारी नस-नस में हिंदुस्तान बहता है, जिसे खूब सराहना मिली। लखीमपुर से आए कवि विशेष शर्मा ने अपनी व्यंग्यात्मक रचना बीत जैहै वो जमाना ना पईहो, केला के पत्ते पर खाना ना पईहो” से श्रोताओं को हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला से आए कवि कन्हैया सिंह और करनपुर के कवि गिरजाशंकर ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। कवि कमल पांडे ने कहा-हम राम के हैं, हम नबी के हैं, हम कवि हैं, हम सभी के हैं और करतन-मन-धन सब जिसने रामनाम पर वारा है, ऐसे राम भक्तों को शत-शत नमन हमारा है।

कवि मिथिलेश शुक्ल विदेह ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को संदेश देते हुए कहा- आदर्शों के पथ पर चलके जग में नूतन पहचान बनो, बेबस, गरीबों, लाचारों के बन सको तो मृदुल मुस्कान बनो।
कवि सम्मेलन में प्रमोद वर्मा, राज किशोर सिंह राजू, सामलिया प्रसाद, शिवदर्शन लाल वर्मा, बुद्धि प्रकाश, लकी शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed