{"_id":"5800e5ba4f1c1b6e52291b20","slug":"currently-small-lines-will-remain-in-mailani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी में फिलहाल बरकरार रहेगी छोटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी में फिलहाल बरकरार रहेगी छोटी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी-पीलीभीत-बहराइच रेलखंड पर मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा
मैलानी-चारबाग के बीच वर्षों तक अपनी सेवा देने वाली छोटी लाइन का अस्तित्व फिलहाल मैलानी में बना रहेगा। अभी मैलानी-पीलीभीत-बहराइच रेलखंड पर मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
पहले मैलानी जंक्शन से चारबाग ही नहीं बल्कि कानपुर अनवरगंज और कासगंज तक मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन हुआ करता था। मैलानी से चारबाग और कानपुर अनवरगंज होते हुए कासगंज तक मीटरगेज की ट्रेनें जाया करतीं थीं। कालांतर में चारबाग और कानपुर सेंट्रल के बीच मीटरगेज खंड को ही ब्रॉडगेज में बदलकर उस रेलखंड का दोहरीकरण कर देने से चारबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच संचालित मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया और मीटरगेज की ट्रेनें चारबाग तक जाने लगीं। इसके बाद चारबाग से ऐशबाग के बीच भी अमान परिवर्तन कर दिया गया, तो मीटरगेज की ट्रेनों का आखिरी पड़ाव ऐशबाग हो गया। एक जून से ऐशबाग-सीतापुर खंड को भी अमान परिवर्तन के काम के लिए बंद कर दिया गया, मीटरगेज की ट्रेनें सीतापुर तक चलती रहीं, लेकिन शनिवार से मैलानी-सीतापुर के बीच अमान परिवर्तन के काम के लिए रेल विभाग मेगा ब्लाक लेगा और अगली सूचना तक इस खंड पर भी ट्रेनों का आवागमन बंद हो जाएगा। मैलानी जिले का इकलौता रेलवे का जंक्शन है। शनिवार से मैलानी को छोड़कर बांकेगंज से ऐशबाग तक ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा सिर्फ जिले के आखिरी छोर पर पीलीभीत, शाहजहांपुर की सीमा पर स्थित मैलानी में छोटी लाइन बरकरार रहेगी।
मैलानी में बन रही है मीटरगेज की वाशिंग पिट लाइन
मैलानी। मैलानी से बहराइच और मैलानी से पीलीभीत के बीच मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बरकरार है। हालांकि अमान परिवर्तन के काम के लिए मैलानी-पीलीभीत खंड का भी जनवरी तक मेगा ब्लाक लिए जाने की खबरें रेल महकमे में हैं। चूंकि अभी ट्रेनों के कोचों की धुलाई के लिए वाशिंग पिट लाइन पीलीभीत में है, लिहाजा यहां की पिट लाइन तैयार होने पर ही मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का ब्लाक लिया जाएगा। पिट लाइन को तैयार करने का लक्ष्य दिसंबर तक का है और इसके पूरा होने पर जनवरी से मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का भी मेगा ब्लाक लिया जाएगा।