फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Culture Gyan Prashna Manch's work, recognition and best was the winner

संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच की कृति, मान्यता एवं श्रेष्ठा रहीं विजेता

Sun, 26 Sep 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Culture Gyan Prashna Manch's work, recognition and best was the winner
बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी देखते जेएन सेठ।

विज्ञान प्रदर्शनी में अदिति सिंह, प्रगति, पूर्वी एवं खुशी रहीं प्रथम, प्रश्नमंच में वैष्णवी, प्रान्या और शुभ्रा रहीं प्रथम

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को सनातनधर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान मेला, दीनदयाल के व्यक्तित्व पर चर्चा, काव्य गोष्ठी हुई। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने मॉडल पेश किए।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेएन सेठ ने संस्कृति, गणित व विज्ञान मेेले का शुभारंभ किया। इतिहास संकलन समिति अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं शिक्षिका नेहा दीक्षित ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। पुष्पलता बाजपेई ने 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वदेशी जागरण सप्ताह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। फारुख सरल, राजेंद्र तिवारी कंटक, विशेष शर्मा, इंद्र पाल वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, विनीत दीक्षित बागी ने देश प्रेम की रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

उधर, सभागार में विज्ञान मेला लगा और बाल, तरुण एवं किशोर वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। विज्ञान प्रदर्शनी में तीनों वर्ग से अदिति सिंह, प्रगति, पूर्वी एवं खुशी प्रथम रहीं। प्रश्नमंच में वैष्णवी, प्रान्या, शुभ्रा प्रथम रहीं। पत्र वाचन में जूनियर वर्ग में स्वाती वर्मा और सीनियर वर्ग में शुभ्रा शुक्ला प्रथम रहीं। विज्ञान प्रयोगात्मक में नैंसी एवं गणित प्रदर्शनी में गौरी शुक्ला, जान्हवी एवं कृतिका वर्मा प्रथम रहीं। वैदिक गणित प्रश्नमंच में अन्नया, जान्हवी, आकृति वर्मा प्रथम रहीं। संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में कृति, मान्यता एवं श्रेष्ठा धीमान प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed