फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

पापों से मुक्ति दिलाता है ऋषि पंचमी व्रत आज

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
cultural
पं रामदेव मिश्र शास्त्री। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि (रविवार) को ऋषि पंचमी का त्योहार विधि-विधान से मनाया जाएगा। हरतालिका के दूसरे दिन होने वाला ऋषि पंचमी को सप्तर्षियों की पूजा करने से महिलाओं को रजस्वला दोष और पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि इस बार पंचमी की तिथि 22 अगस्त की शाम 7:57 पर लग रही है यह तिथि 23 अगस्त को शाम 5:04 बजे तक रहेगी। वहीं पूजन का मुहूर्त 23 अगस्त को सुबह 11:06 से दोपहर 1:41 तक रहेगा। महिलाएं सरोवर, नदी, तीर्थ पर स्नान कर पूजा करती हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में उत्तरा के गर्भ पर अश्वत्थामा के प्रहार से उसका गर्भ नष्ट हो गया था इस कारण उत्तरा द्वारा इस व्रत को किया गया जिसके बाद उसका गर्भ पुन: जीवित हुआ। हस्तिनापुर को राजा परीक्षित के रूप में उत्तराधिकारी मिला। राजा परीक्षित अभिमन्यु और उत्तरा के पुत्र थे उन्हें जन्म मिलने के कारण गर्भ में ही द्विज कहा जाता है। इस प्रकार इस व्रत को करने से उत्तरा गर्भपात के दोष से मुक्त हो गई थी। यह पर्व महिलाओं को संतान एवं सुख, सौभाग्य प्रदान करने वाला है। साथ ही महिलाएं रजस्वला दोष से भी मुक्त होती है।
विज्ञापन

पूजन विधि
महिलाएं सप्तर्षियों की मूर्ति बनाकर ऋषि पंचमी की पूजा करती हैं। पहले श्री गणेश की पूजा की जाती है उसके बाद महिलाएं ऋषि पंचमी की कथा का श्रवण कर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर व्रत का पारण करती हैं। इस पर्व पर साफ-सफाई और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed