{"_id":"5f15852c8ebc3e6382312f2f","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly413345673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: हरियाली तीज की खुशियां हुई लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल: हरियाली तीज की खुशियां हुई लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। महिलाओं के लिए खास पर्व हरियाली तीज पर भी कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है, जिससे इस बार पर्व की रौनक गायब है। सामाजिक दूरी को लेकर कुछ महिला संगठनों ने त्योहार पर होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं तो कुछ ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराकर तीज क्वीन चुनने का निर्णय लिया है।
हरियाली तीज पर विभिन्न महिला संगठन तमाम कार्यक्रम कर मेहंदी लगाओ, रंगोली सजाओ एवं फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं कराते थे। मगर, कोरोना काल में संगठनों की मंशा धरी की धरी रह गईं। ऐसे में महिला क्लब ने कार्यक्रम न कराने का निर्णय लिया है तो वहीं जेसीआई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराकर तीज क्वीन चुनेगी। जबकि इनरव्हील क्लब की महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थित है। महिलाओं का कहना है कि सुरक्षा पहले बाकी सब उसके बाद। हालांकि उनमें त्योहार न मनाने का मलाल भी है।
जेसीआई ऑनलाइन चुनेगी तीज क्वीन
जेसीआई की ओर से 23 जुलाई को मेहंदी, तीज क्वीन, बेलपत्र से रचनात्मक कार्य, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन होगा। इसमें क्लब की सदस्य शामिल होकर प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
इस बार कुछ अलग हटके कार्यक्रम करने का विचार था, लेकिन कोरोना ने सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल तीज क्वीन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
- रोली गुप्ता, चेयरपर्सन जेसीआई
इस साल कुछ अलग हट कर कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई थी। मगर, कोरोना ने सब चौपट कर दिया। रस्म अदायगी के लिए ऑन लाइन कार्यक्रम कराए जाएंगे।
- रूपाली शुक्ला
जेसीआई सेक्रेटरी
तीज पर्व पर भी कोरोना भारी है। इस बार महिला संगठन भी कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। इससे पार्लर का काम प्रभावित हुआ है। फिलहाल त्योहार को लेकर स्कीम चलाई शुरू की है।
- शिवम बघेल, पार्लर संचालक
कोरोना काल में सामाजिक दूूरी कायम रखकर कार्यक्रम करा पाना संभव नहीं है। प्रतियोगिताओं में भीड़ होगी ही। इसलिए संगठन ने इस बार कार्यक्रम न कराने का निर्णय लिया है।
- रेनू त्रिपाठी, अध्यक्ष महिला क्लब