{"_id":"5ed688818ebc3e90a24a7676","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly40788724","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मंगल: घरों पर ही की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मंगल: घरों पर ही की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के कारण ज्येष्ठ माह के मंगल पर जिले भर के हनुमान मंदिरों पर ताले पड़े रहे। ऐसे में पवनपुत्र के भक्तों ने घर पर ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण आदि का पाठ कर बजरंग बली का पूजन किया। वहीं मंदिरों में सिर्फ पुजारियों ने आरती और पूजन किया। दो जून को आखिरी बड़ा मंगल होने पर अर्जुनपुरवा स्थित बरमबाबा स्थान पर हनुमान भक्तों ने पूजन कर भंडारा किया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भक्त मोहित पुरी, पियूष मिश्रा, कुलदीप बख्शी, अवनीश अवस्थी ने प्रसाद बांटा।
निघासन बड़े मंगल पर प्रदीप गुप्ता ने राहगीरों को छोले-चावल, मिल्क बादाम आदि बांटा तो झंडी रोड पर व्यापारी पीयूष दीक्षित ने राहगीरों को हलुआ बांटा। इस दौरान अवधेश गुप्ता, सनी चानी आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी ग्राम पंचायत पोखनापुर प्रधान वैशाली गुप्ता ने बड़े मंगल पर राम जानकी मंदिर में बजरंगबली का पूजन व हवन करने के बाद भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हलवा का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सामाजिक दूरी बनाते हुए श्रद्धालु राम जानकी मंदिर पर एकत्र हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
ममरी ज्येष्ठ महीने के अंतिम बड़े मंगल को हैदराबाद के हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ कराया गया। इस मौके पर पुजारी वीरेंद्र शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।