फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

निराले दूल्हे में, मतवाले दूल्हे में..सज रहे भोले बाबा

Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
गोला गोकर्ण नाथ। महाशिवरात्रि पर छोटी काशी शिव भक्ति से सराबोर रही। शाम को शिव मंदिर से बाजे गाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की बरात निकली। रथ पर दूल्हे के रूप में सजे भोलेनाथ सवार थे, बरात में कलाकार भूतगण आदि का स्वरूप बनाए नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं वाहनों पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पौराणिक शिव मंदिर में रात के चारो पहर शिव का शृंगार कर भक्तों ने अबीर, गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर सराफा कमेटी के अरविंद गुप्ता, अतुल राजपूत, आदर्श सोनी, कृष्ण कुमार राजपूत, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरी रात हुआ शिव का शृंगार
पौराणिक शिव मंदिर में पुजारी दिनेश मिश्र ने रात के चारों पहर भगवान शिव का गंगाजल, दुग्ध, शहद, गन्ने का रस, घी, पुष्प, धूप, दीप, पान, शमीपत्र, इत्र आदि से अभिषेक किया। घंटा निनाद, डमरु की गूंज के बीच ओम नम: शिवाय के स्त्रोत गूंज रहे थे। भक्तों ने शिव तांडव चालीसा का पाठ कर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। रात के चारों पहर में भगवान भोलेनाथ का भोग लगाने के बाद वस्त्र, चांदी के मुकुट से शृंगार किया गया। शिव भक्तों ने अबीर गुलाल फूलों की होली खेलकर खुशियां मनाई। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, विधायक अरविंद गिरि, मोंटी गिरि, सोनी, दीपक राजपूत, सतीश सिंह आदि शिव भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव स्त्रोतों से गूंजा नीलकंठ मैदान
गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में भव्य पंडाल के अंदर पार्थिव शिवलिंग से सजी वेदियों पर आचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री और धर्मेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश में 21 ब्राह्मणों वैदिक मंत्रोचार के साथ 151 सपत्नीक शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया। रुद्र महाभिषेक में आयोजक अतुल अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, रामकली देवी, राजकुमारी देवी, अनिल शारदा, उमेशचन्द्र राय, सीपी श्रीवास्तव, लोकेश गुप्ता, विश्वास केडिया, नरेश यादव, विमल गुप्ता, पंकज गुप्ता, संदीप शुक्ला, निर्देश दीक्षित आदि शिवभक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराले दूल्हे में सज रहे भोले बाबा
पौराणिक शिव मंदिर में जहां एक ओर भगवान भोले का शृंगार हो रहा था वहीं बरामदे में शिव संकीर्तन मंडल के भक्त अपने भजनों से वातावरण को शिवमय बना रहे थे। बद्रीप्रसाद ने हे दुख भंजन मारुति नंदन, रमेश मिश्र ने ऐसे हमदर्द हैं भोले शंकर मेरे, विशंभर मिश्र ने श्याम तेरी बंसी, अमित गुप्ता ने निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में सज रहे भोले बाबा, स्नेह लता मिश्रा ने अब सौंप दिया है जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में, बाल कृष्ण मिश्र ने पड़े नाग जिनके गले काले काले भजन गाकर भक्ति रस बिखेरा।
द्वादश ज्योतिर्लिंग का हुआ पूजन
कंजा देवस्थान बरम बाबा हनुमान मंदिर पर पं करुणाशंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव भक्त सुधांशु मौर्य, अक्षय मल्होत्रा, अवधेश जायसवाल, संजीव कनौजिया, गोविंद खन्ना, रामभरोसे, आत्मप्रकाश गुप्ता, राकेश तिवारी, अरुण सिंह से ज्योतिर्लिंगों का दूध, दही, जल, गन्ने के रस आदि से अभिषेक कराया।

इस मौके पर राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, ओमकार वर्मा, महेश पटवारी आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज मंदिर में मनाया गया बोध दिवस
महाशिवरात्रि पर आर्यसमाज मंदिर में महार्षि दयानंद बोध दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान श्रवण कुमार माहेश्वरी, पतिराखनलाल वर्मा, ओमप्रकाश वैश्य, अनिल भसीन, गोपाल कृष्ण शुक्ल, दिशा मिश्रा, वृंदा गुप्ता आदि से यज्ञ में अहुतियां डलवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed