फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

सूर्य उपासना का पर्व है मकर संक्रांति, खिचड़ी दान का है विशेष महत्व

Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति यानी खिचड़ी पर्व में एक दिन शेष है। जिसको लेकर हिंदुओं के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर और गांव के बाजार में पर्व से संबंधित सामग्री की दुकानें सज गई है। लोगों के घरों पर भी तिल, लइया आदि के लड्डू बनाए जा रहे हैं लेकिन साथ ही महंगाई का असर भी त्योहार पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति भले ही बुधवार को हो। मगर, खिचड़ी भेजने की तैयारी में लोग अभी से जुट गए हैं। जनवरी माह की शुरुआत होते ही बहन बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। खिचड़ी पर लोग सुबह उठकर मंदिरों में पूजन कर खिचड़ी का दान करते हैं और उसके बाद बहन-बहनोई और बेटी-दामाद को घर बुलाकर खिचड़ी भोज कराकर दक्षिणा आदि देते हैं।
विज्ञापन

पर्व को लेकर बाजार सज गया है तो वहीं खिचड़ी पर दान की जाने वाली सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदार बताते हैं कि खरीदारी में वैसी तेजी नहीं है जैसी उम्मीद थी। ग्राहक तो आ रहे हैं। मगर, खरीदारी की सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। पहले जो सामान किलो में खरीदा जाता था वह अब 500 और 250 ग्राम खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed